1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्कूल परिसर में बांटे गए मास्क

कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्कूल परिसर में बांटे गए मास्क

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्कूल परिसर में बांटे गए मास्क

कानपुर:  सरदार पटेल इंटर कॉलेज में कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं को मास्क बांटे गए । साथ ही स्कूल परिसर में मास्क के बगैर प्रवेश वर्जित किया गया है। स्कूल में छात्रों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक करने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों को कोरोना वायरस के फैलने के तरीकों तथा इससे बचने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को हाथों की साफ सफाई,  अपने आसपास सफाई करने तथा मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया गया। बता दें कि, कोरोना वायरस की चपेट में दुनिया के एक सौ सत्तर देश आ चुके हैं।

साथ ही प्रदेश के कई क्षेत्रों में कोरोना के चलते चीन से मास्क की आपूर्ति बंद हो गई है। जबकि स्थानीय स्तर से लगाए पूरे देश में मांग बढ़ गई है, थोक बाजार से मास्क गायब हो गए हैं। इसे देखते हुए गोरखपुर के थोक व्यापारियों ने मांस के दाम बढ़ा दिए हैं। दो रुपये के ओटी मास्क कीमत सोलह से अट्ठारह रुपये तक हो गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...