1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 14 फरवरी को कई महान शख्सियत ने जन्म लिया, पढ़ें और जानिए विस्तार से

14 फरवरी को कई महान शख्सियत ने जन्म लिया, पढ़ें और जानिए विस्तार से

19 फरवरी की तारीख देश-दुनिया के इतिहास में काफी अहम रही है। 19 फरवरी के दिन कई महान लोगों ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।  वैसे ही कई महान शख्सियत ने जन्म लिया।  चलिए 19 फ़रवरी के सफर पर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
14 फरवरी को कई महान शख्सियत ने जन्म लिया, पढ़ें और जानिए विस्तार से

19 फरवरी की तारीख देश-दुनिया के इतिहास में काफी अहम रही है। 19 फरवरी के दिन कई महान लोगों ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।  वैसे ही कई महान शख्सियत ने जन्म लिया।  चलिए 19 फ़रवरी के सफर पर।

फिदेल कास्त्रों ने 19 फरवरी साल 2008 के दिन ही क्यूबा के राष्ट्रपति पद से औपचारिक तौर पर इस्तीफा दे दिया, उनके द्धारा पद छोड़ने के बाद उनके भाई ने राष्ट्रपति पद की कुर्सी संभाली थी। भारत में 1986 में पहली बार कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरूआत हुयी थी।

19 फ़रवरी 1891 में अमृत बाज़ार पत्रिका का प्रकाशन दैनिक के रूप में हुआ था। 19 फरवरी 2003 में  संयुक्त अरब अमीरात ने दाऊद के भाई इकबाल शेख और उसके सहयोगी एजाज पठान को भारत को सौंपा था। 19  फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति 19   फ़रवरी के दिन कई मशहूर शख्सियत ने जन्म लिया, जिन्होंने दुनिया में आकर अपना बड़ा नाम किया। 19  फ़रवरी 1630 में मराठा साम्राज्य के पहले शासक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म जुन्नर में हुआ था ।

19  फ़रवरी 1898 में राजस्थान के प्रसिद्ध क्रांतिकारी , समाज सेवक गोकुलभाई भट्ट का जन्म हुआ था। 19 फरवरी, 1900 को भारतीय राजनीतिज्ञ बलवंतराय मेहता का जन्म हुआ था । 19 फरवरी, 1922 में भारतीय राजनीतिज्ञ बेअंत सिंह का जन्म हुआ था। 1930 में दक्षिण भारतीय फ़िल्म निर्देशक के विश्वनाथ का जन्म हुआ था ।

19 फरवरी, 1964 में फ़िल्म अभिनेत्री सोनू वालिया का जन्म हुआ था। 19 फ़रवरी को हुए निधन। 19   फ़रवरी को कई  दिग्गजों ने इस दुनिया को अलविदा भी कहा था। हिन्दी के जाने माने प्रकाशक मुंशी नवलकिशोर का निधन 19 फ़रवरी 1895 में हुआ था।

स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले का निधन 19   फ़रवरी  1915 में हुआ था । भारत के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त नरेन्द्र देव का निधन 19   फ़रवरी  1956 में हुआ था। भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर का निधन 19 फ़रवरी 2017 में हुआ।

19 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण उत्सव 19 फरवरी की तारीख को उत्सव और जयंती के रुप में भी मनाया जाता है, इस दिन मराठा शासक छत्रपति शिवाजी ने भारत मां की धरती पर जन्म लेकर इसका मान बढ़ाया था, इसलिए इस दिन को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के रुप में मनाया जाता है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...