राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आए नतीजों में हरियाणा से कांग्रेस पार्टी के नेता दीपेंदर सिंह हूडा निर्विरोध चुने गए है। वहीं छत्तीसगढ़ से कांग्रेस नेता फूलू देवी नेताम और केटीएस तुलसी निर्विरोध चुनकर राज्यसभा पहुंचे है।
तमिलनाडु से नामांकन दाखिल करने वाले सभी छह उम्मीदवार जीते है। इनमें डीएमके के त्रिची शिवा, एआर एलांगो और एंथियुर सेलवराज जीते है। वहीं एआईएडीएमके के केपी मुनुसामी और एम थंबीदुरई एवं तमिल मनिला कांग्रेस पार्टी के जीके वासन ने जीत हासिल कर राज्यसभा पहुंचे।
बिहार से नामांकन दाखिल करने वाले पांच उम्मीदवारों का चुनाव किया गया हैं। जिनमें हरिवंश नारायण सिंह, जेडीयू से रामनाथ ठाकुर, भाजपा से विवेक ठाकुर, राष्ट्रीय जनता दल से प्रेमचंद गुप्ता और अमरेन्द्र धारी सिंह राज्यसभा के लिए चुने गए है।