1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. 3 फरवरी को महेश्वर के लिए रवाना होंगे विक्की और मानुषी, जानें क्या है वज़ह

3 फरवरी को महेश्वर के लिए रवाना होंगे विक्की और मानुषी, जानें क्या है वज़ह

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
3 फरवरी को महेश्वर के लिए रवाना होंगे विक्की और मानुषी, जानें क्या है वज़ह

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
नई दिल्ली: मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल कर चुकी मानुषी छिल्लर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरआत कर दी है। जिसे लेकर वो बहुत जल्द बड़े पर्दों पर नजर आयेगी। आपको बता दें, विक्की कौशल और मानुषी पहली बार एक-दूसरे के साथ काम करने जा रहे हैं।

बता दें, विक्की और मानुषी की ये फिल्म साल 2020 के अक्टूबर में ही फाइनल की गई थी। इतना ही नहीं, इस फिल्म के लिए विक्की कौशल ने 18 नवंबर को एक सोशल मीडिया पोस्ट भी शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था,” शुभ आरंभ।”

सूत्रों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग के लिए करीब 90 से 110 लोगों की टीम महेश्वर जा रही है। और सभी के लिए 30 होटलों में बुकिंग की गई है।

कोरोना के सभी प्रोटोकॉल्स को नियामत रूप से पालन करते हुए एक बायो बबल भी क्रिएट हो रहा है। इसके तहत टीम का हर सदस्य बाहरी लोगों के संपर्क से दूर रहेगा।

बता दें, इस फिल्‍म की शूटिंग के लिए विक्की और मानुषी 3 फरवरी को मुंबई से रवाना होंगे। ख़बरों की माने तो शूटिंग करीब 15 से 20 दिनों तक चलेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...