उज्जैनः तराना क्षेत्र के माकड़ौन में ढाबे पर युवक की हत्या के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए नागरिकों ने बंद कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
घटना के मुताबिक बीती देर रात ढाबे पर मौजूद युवक पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप कथित “007 गैंग” पर लगाया है।
घटना के विरोध में बाजार बंद रहे और लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट