{ महोबा से चंद्रशेखर नामदेव की रिपोर्ट }
मामला कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के बागोल गांव का है जहाँ बीते दो रोज पूर्व श्रीचंद्र अहिरवार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी जिसमे पुलिस टीम ने सफलता हासिल करते हुए इस हत्याकांड में मृतक के सगे भांजे राजेश कुमार को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

इस हत्याकांड की वजह यह हैं कि मृतक ने अपने नाम की जमीन को बेचकर अपनी बहन के नाम जमीन ले रखी थी और मृतक का भांजा राजेश उसे बेचने को कह रहा था इस बीच दोनों में विवाद हुआ और फिर राजेंश ने कुल्हाड़ी से वार कर मामा श्रीचंद को मौत की नींद सुला दिया ।

वही पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पहले श्रीचंद की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी जिसमे पुलिस को म्रतक के परिवार पर ही शक था और जब छानवीन की गई तो भांजा राजेंश ही कातिल निकला जिसके पास से हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।