{ महोबा से चंद्रशेखर नामदेव की रिपोर्ट }
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है जहाँ एक नाबालिग किशोरी के साथ गांव के ही रहने बाले दबंग जयचंद्र और उसके साथी शोभानंद ने दुष्कर्म की बारदात को अंजाम दिया और पीड़िता को घर मे किसी को न बताने की धमकी दी।

और कहा कि यदि तुमने अपना मुंह खोला तो तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार देंगे।समाज मे माता पिता की इज्ज़त और दबंगो से डरी-सहमी पीड़िता ने अपना मुंह बंद रखा और अपने साथ घटी घटना का घर मे किसी से जिक्र तक नही किया।

समय बीतता गया और घटना को सात माह गुजर गए तभी पीड़िता के पेट मे दर्द होना शुरू हुआ तो परिजन पीड़िता को इलाज कराने जिला अस्पताल लाये तब जाकर नाबालिग के पेट मे सात माह का गर्भ होने की बात पता चली।सात माह के गर्भ का पता पड़ते परिजन सकते में आ गये।नाबालिग ने अपने साथ घटी पूरी घटना को परिजनों को बताया।

पीड़िता के पिता ने गांव के ही दो दबंगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही है।