जमीनी विवाद में गोली मारकर एक युवक को घायल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला घुघली थाना क्षेत्र के मेदिनीपुर की है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दरअसल, यह मामला महाराजगंज के संयुक्त जिला चिकित्सालय का है जहां के आपातकालीन वार्ड में भर्ती युवक महाराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के मेदिनीपुर गांव निवासी उदय है। आज सुबह जमीनी विवाद में इनके पटीदारों ने इनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। और गोली मारकर घायल कर दिया।
गोली उदय के पेट में लगी है। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने घटना के बारे में जानकारी दी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में पीड़ित उदय को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। प्रथम उपचार के बाद डॉक्टरों ने उदय को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है हालांकि पेट में गोली लगने की वजह से उदय खतरे से बाहर है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित द्वारा नामजद तहरीर दी गई है।
तहरीर के हिसाब से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी गई है रोहित सिंह सजवान पुलिस अधीक्षक महाराजगंज की माने तो लॉकडाउन के दौरान फिलहाल जनपद में अपराध में काफी नियंत्रण हुआ है। लेकिन घुघली थाना क्षेत्र में गोली चलने के बाद अस्थिरता की स्थिति है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच पड़ताल कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।