महाराजगंज जिले के सिसवा मार्ग पर बीते शुक्रवार को टैंकर की ठोकर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाए जहां पोस्टमार्टम कक्ष में एक कर्मचारी पर धन मांगने का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिए, और सड़क जाम करने जा रहे थे।
लेकिन लोगों द्वारा समझाने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। परिजनों का आरोप था कि, पोस्टमार्टम करने के लिए कर्मचारी पैसे और शराब की डिमांड की करने लगा और जब पैसा नही मिला तो शव का पोस्टमार्टम करने से मना कर दिए जिससे परिजन हंगामा करने लगे । वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारी द्वारा पैसा वापस कराया गया और मामला किसी तरह शांत हुआ।
बता दें कि, इस पूरे मामले में सीएमओ कुछ भी बोलने से बचते रहे, मौजूद डॉक्टर भी ये मान रहे है कि पोस्टमार्टम के लिए पैसा लेना गलत है लेकिन उन्हीं के नाक के नींचे कर्मचारी पैसा की मांग करते है ।