1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. जब 53 साल की माधुरी दीक्षित ने पहनी 1 लाख 24 हजार की काली साड़ी तब जो हुआ…

जब 53 साल की माधुरी दीक्षित ने पहनी 1 लाख 24 हजार की काली साड़ी तब जो हुआ…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जब 53 साल की माधुरी दीक्षित ने पहनी 1 लाख 24 हजार की काली साड़ी तब जो हुआ…

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली: शादियों का सीजन शुरु हो चुका है ऐसे में महिलाओं का एक से बढ़कर एक  ट्रेडिशनल लुक देखने को मिलेगा । लेकिन इस सीजन अगर आप कुछ ऐसा ट्रेडिशनल लुक ट्राई करना चाहती है जिससे आप उस फंक्शन की लाइमलाइट में रहे तो आप बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित नेने का ये साड़ी लुक कॉपी कर सकती है।

वैसे तो बॉलीवुड में कई ऐसी हसिनाएं है जिनका साड़ी लुक काफी फेमस है लेकिन आज हम माधुरी दीक्षित के जिस लुक की बात कर रहे है वो आपको एक अलग लुक देगा और आप इस ड्रेसिंग स्टाइल को अपनाकर तारीफें बटोर सकती है। दरअसल, एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया जिसे देख सबी लोग उनके लुक के कायल हो गये और उनके इस स्टाइल की तारीफें करने लगे।

माधुरी दीक्षित ने ब्लैक कलर की साड़ी के उपर ब्लैक कलर की ही एक जैकेट पहनी है। साथ ही साड़ी को ब्राउन लेदर बेल्ट के साथ टीम अप किया।आपको जानकर हैरानी होगी कि 53 साल की इस एक्ट्रेस की इस ब्लैक साड़ी की कीमत 1 लाख 24 हजार रुपये है।

लेकिन आप घबरायें नहीं आप नॉर्मल साड़ी में भी ऐसे ही लेदर बेल्ट लगाकर डिफरेंट लुक दे सकती है,  साड़ी के साथ बेल्ट का काम्बो इस समय काफी ज्यादा ट्रेंड पर चल रहा है।

बता दें कि माधुरी ने जो साड़ी पहनी है वो डिजाइनर तरुण तहिलयानी ने डिजाइन की है इसकी कीमत एक लाख 24 हजार हैं। इसको आप भी ऑनलाइन खरीद सकते इसी कीमत पर इसके साथ आपको एक लेदर बेल्ट  भी मिलेगी। इसका फैब्रिक जॉर्जेट का है। साथ ही वेलवेट के ब्लाउज के साथ ये अवेलेबल है। आप इस साड़ी को taruntahiliani.com से खरीद सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...