1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: आजम खान को लेकर राम गोविंद चौधरी ने जारी किया बयान

लखनऊ: आजम खान को लेकर राम गोविंद चौधरी ने जारी किया बयान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ: आजम खान को लेकर राम गोविंद चौधरी ने जारी किया बयान

{ लखनऊ से मोहम्मद तबरेज़ की रिपोर्ट }

पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि समाजवादी नेता आजम खान के खिलाफ कार्रवाई मुसलमानों को डराने के लिए की जा रही है। उन्होंने यह बात अपने उस बयान में कही है जिसे उन्होनें आज़म खान से जेल जाने के बाद जारी किया है।

इस बयान की प्रति हमारे पास भी है जिसे आप पढ़ सकते है, अपने इस बयान में उन्होंने लिखा है की आजम खान वर्तमान में सांसद हैं और नौ बार विधायक रह चुके हैं। उनकी पत्नी सांसद रही हैं और वर्तमान में विधायक हैं। उनके पुत्र भी विधायक थे।

lucknow-ram-govind-chaudhary-issued-a-statement-regarding-azam-khan
राम गोविन्द चौधरी के द्वारा जारी किये बयान की कॉपी

आजम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर का जौहर विश्वविद्यालय बनवाया जिसे लेकर सरकार को उनका सम्मान करना चाहिए। लेकिन इसके बदले में उन्हें परिवार सहित जेल में डाल दिया गया है।

शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे मुसलमानों पर गोली बरसा कर 25 लोगों को जान से मारना, सैकड़ों को जेल में डालने की कार्रवाई, कानून को अपमानित कर पोस्टरबाजी भी सरकार डराने के उद्देश्य से ही कर रही है। समाजवादी पार्टी और समाजवादी विचारधारा के लोग सरकार के इस दमनात्मक रवैये को सफल नहीं होने देंगे।

वही उन्होंने यह भी कहा है कि मंगलवार को आजम खान से मिलने सीतापुर जिला कारागार जा रहे हैं। उनके साथ पूर्व मंत्री व विधायक शैलेंद्र यादव ललई, नरेंद्र सिंह वर्मा और अरविंद सिंह गोप भी रहेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...