1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: कोरोना वायरस को लेकर रेलवे विभाग सतर्क हुआ

लखनऊ: कोरोना वायरस को लेकर रेलवे विभाग सतर्क हुआ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ: कोरोना वायरस को लेकर रेलवे विभाग सतर्क हुआ

{लखनऊ से सतीश संगम की रिपोर्ट }

कोरोना वायरस के देश में दस्तक देने के बाद न केवल स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क है बल्कि रेलवे विभाग भी सतर्क है। यूपी की राजधानी लखनऊ के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन चार बाग पर यात्रियो को कोरोना वायरस संबधित जानकारी के लिए हर प्लेटफॉर्म पर सहायक बूथ बनाये गए है।

यही नहीं रेलवे विभाग ने आरक्षित बोगियों में भी विशेष सावधानियां बरती है। जिससे की कोरोना वायरस जैसी खतरनाक महामारी को फैलने से रोका जा सके।

वीओ- कोरोना वायरस सहायक बूथ पर तैनात कर्मी का कहना है हम लोग यहाँ यात्रियों को जागरूक कर रहे है जिससे कि वो इस बीमारी से बच सके। कही आवागमन के दौरान मास्क लगाकर जाए,सेनेटाइजर का इस्तेमाल करे साथ ही साथ साफ सफाई का विशेष ध्यान दे।

इससे घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं कानपुर से आये एक यात्री का कहना है कि अभी भी लोगो के अंदर इस बीमारी को लेकर जागरूकता नहीं है। वायरस के फैलने से रोकने के लिए लोगो को मास्क, सेनिटाइजर जैसी चीजों का प्रयोग करनी चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...