1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. किसानों के हित के लिए मोदी सरकार ने किया बेहतरीन काम- ओम बिड़ला

किसानों के हित के लिए मोदी सरकार ने किया बेहतरीन काम- ओम बिड़ला

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
किसानों के हित के लिए मोदी सरकार ने किया बेहतरीन काम- ओम बिड़ला

लखनऊ के लोकभवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किसान सम्मेलन का  उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि, प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लिए कई फैसले लिए हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि, किसान सरकार की प्राथमिकता है और उन्हें हर संभव तरीके से मजबूत किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के हित के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

योगी सरकार ने बीते लगभग तीन साल में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए फैसलों से प्रदेश के किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, और प्रदेश में किसानों को अच्छी फसलों के लिए योगी सरकार ने सारे बेहतरीन इंतजाम किए हुए है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, प्रदेश में जल स्रोतों की कोई कमी नहीं है। जमीन भी उपजाऊ है। सरकार द्वारा लिए गए फैसले किसानों की हालत में सुधार करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, हमारी सरकार ने कार्यकाल शुरू होते ही किसानों का कर्ज माफ कर उन्हें राहत दी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, प्रदेश में बीजेपी सरकार के आने से पहले यहां का किसान बहुत परेशान था। हमारी सरकार के आने के बाद हमने किसानों के अनुरूप नीतियां बनाई और उनके कल्याण के लिए लगातार फैसले कर रहे हैं। हम कृषि विज्ञान केंद्र खोल रहे हैं जिससे किसानों को उत्तम बीज समय पर उपलब्ध हो सकें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...