{ लखनऊ से अनुज कुमार की रिपोर्ट }
प्रदेश में अचानक से कोरोना संक्रमित देशों से लोगों के वापिस लौटने के मामलों में तेजी आ गयी है जिसके कारण स्वास्थ्य विंभाग और अधिकारियों की कड़ी मशक्क्त करनी पड़ रही है। अगर आकंड़ो पर निगाह डाले तो देशों से प्रदेश में आने वालों की संख्या 37748 हो गई है।
यही संख्या आज से कुछ दिन पहले तक सिर्फ 8000 थी। चीन सहित ऐसे 12 देश जहां कोराना वायरस का प्रकोप हैं वहां से लोगों का लगातार आना जारी है। और जो भी विदेश से आ रहा है सभी को 28 दिन तक होम क्वारंटीन रखा जा रहा है।
आपको यह भी बता दे कि गुरुवार को सात नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनमें तीन लोग नोएडा, दो गाजियाबाद, एक आगरा व एक बागपत का है। नोएडा के तीन मरीजों में दो महिलाएं हैं। इसके साथ अब यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या 45 हो गई है।
हालांकि राजधानी लखनऊ में लगातार सातवें दिन कोई केस सामने नहीं आया है। पीजीआई में भर्ती कनिका कपूर की हालत भी अच्छी बतायी जा रही है लेकिन ख़तरा अभी भी बरक़रार है। अगर देश की बात करे तो पिछले कई दिनों में ऐसे कई लोग है जो पैदल ही या बस से दूसरे राज्यों से यूपी आए हैं ऐसे में विभाग ना सिर्फ इनकी जांच कर रहा है बल्कि इन पर निगरानी भी रख रहा है।