1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: हिन्दू समाज पार्टी ने बिहार चुनाव मे उतारा प्रत्याशी,पढ़िए

लखनऊ: हिन्दू समाज पार्टी ने बिहार चुनाव मे उतारा प्रत्याशी,पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ: हिन्दू समाज पार्टी ने बिहार चुनाव मे उतारा प्रत्याशी,पढ़िए

{ लखनऊ से सचिन तिवारी की रिपोर्ट }

हिन्दू समाज पार्टी की डूबती नाव एक बार फिर राजनीति के समुद्र में उतरने की कवायद मजबूत करती दिख रही है, कमलेश तिवारी की हत्या के बाद पार्टी को आगे बढ़ाने की कवायद लगातार की जा रही है।

हिन्दू समाज पार्टी का कार्यालय

और इसी क्रम मे पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष करुणा कमलेश तिवारी ने बिहार चुनाव मे बिहारी गंज विधान सभा मधेपुरा सीट से सुमित्रा नंदन स्वामी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

सुमित्रा नंदन स्वामी, प्रत्याशी बिहार चुनाव हिन्दू समाज पार्टी।

बता दे सुमित्रा नंदन स्वामी विश्व हिंदू रक्षा संघठन बिहार के राष्ट्रीय अध्यक्ष है…सुमित्रा नंदन स्वामी ने अपने संगठन का विलय करते हुए हिन्दू समाज पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

सुमित्रा नंदन सस्वामी का अभिनन्दन करते हुए

हिन्दू समाज पार्टी के दफ्तर में आज बिहार चुनाव के प्रत्याशी की घोषणा के बाद पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष करुणा कमलेश तिवारी के साथ साथ पार्टी के कार्यकर्ता संतोष दुबे अर्चना समेत कई सभी ने सुमित्रा नंदन स्वामी को माला पहनाकर उनका सम्मान किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...