{ लखनऊ से अनुज कुमार की रिपोर्ट }
कल्याण निगम कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर दो साल से लम्बित वेतन के लिए 11 फरवरी से चल रहे अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पत्र में बताया कि कोरोना की वजह से अब सभी कर्मचारी अपने-अपने डिपो में रह कर ही कार्य बहिष्कार करेंगे।
राज्य कर्मचारी कल्याण निगम डिपो कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अम्बरीष वर्मा ने बताया कि निगम के करीब 700 कर्मचारियों को बीते 50 महीने का वेतन नहीं मिल पाया है।
संघ महामंत्री मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी मांग है कि निगम के अधिशासी निदेशक को पद से हटाकर स्थानान्तरित किया जाए। उन्होंने इसकी प्रति प्रधानमंत्री तक को भेजी है।