1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: स्वास्थ्य विभाग की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप

लखनऊ: स्वास्थ्य विभाग की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ: स्वास्थ्य विभाग की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप

{ लखनऊ से जितेंन्द्र कुमार की रिपोर्ट }

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में भर्ती के मामले में स्वास्थ्य महानिदेशक पर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगा है। डिप्लोमा फार्मिसिस्ट एसोशिसएशन ने स्वास्थ महानिदेशक डॉ. रुकुम केश पर प्रदेश में रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी करने और अवैध धन उगाही का भी गंभीर आरोप लगाया है।

स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़ी भर्तियों को लेकर डिप्लोमा फार्मिसिस्ट संघठन ने स्वास्थ्य भवन पहुँच कर महानिदेशक का घेराव किया लेकिन मीटिंग का बहाना बना कर डीजी साहब कार्यालय से चलते बने। दरअसल स्वास्थ्य विभाग में लगभग 7 सौ खाली पड़े पदों में नियुक्ति होनी है।

जिनकी भर्ती की मांग को लेकर डिप्लोमा फार्मिसिस्ट लगातार भर्ती करने की मांग कर रहे है। और फार्मिसिस्टो कि मांग पर सुप्रीमकोर्ट ने 2010 में जल्द भर्ती करने के आदेश दिए थे।

मामले में फार्मिसिस्ट संघ के जल्द भर्ती की मांग पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के 363 फार्मिसिस्टो की खाली पड़ी जगहों पर 28 जनवरी 2020 को भर्ती करने का आदेश दिए। लेकिन स्वास्थ्य विभाग में फैले भर्ष्टाचार के चलते भर्ती प्रक्रिया में 363 पदों की भर्ती न करके मात्र 210 पदों की भर्ती की जा रही है।

डिप्लोमा फार्मिसिस्ट संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि 363 फार्मिसिस्ट पदों की भर्ती न करके मात्र 210 पदो पर काउंसलिंग कराई जा रही और बेरोजागर फार्मिसिस्टो ने अवैध धन उगाही की जा रही है।

फार्मेसिस्ट संघ प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार ये भ्रम रखा गया कि 2002 बैच के सभी फार्मिसिस्ट की नियुक्ति करेगा कार्यवर्त जारी करने के बाद अचानक मात्र 210 लोगों की नियुक्तियां निकाल दी जबकि 700 पदों की नियुक्ति होनी है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि 2002 बैच के सभी फार्मिसिस्टो की भर्तियां करें लेकिन विभाग के अफसरों की मनमानी से नियुक्तियों की प्रक्रिया को टाला जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...