1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. कोरोना पर लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का बड़ा दावा : सितंबर तक आ जाएगी वैक्सीन

कोरोना पर लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का बड़ा दावा : सितंबर तक आ जाएगी वैक्सीन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना पर लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का बड़ा दावा : सितंबर तक आ जाएगी वैक्सीन

दुनियाभर में फैली कोरोना महामारी के बीच वैक्सीन का सबको इंतज़ार है। इसी बीच लंदन की ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी ने दुनिया को एक नई दिशा देने का काम किया है।

लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने दावा किया है कि कोरोना वैक्सीन के दूसरे चरण को सफलता पूर्वक पार कर लिया गया है।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के जेनर इंस्टिट्यूटके निदेशक एड्रियन हिल ने कहा है कि दूसरे चरण में हजार से ज्यादा लोगों पर परीक्षण के बाद हमें लगता है कि नतीजे सुरक्षित और विश्वनीय रहे हैं।

आगे उन्होंने कहा कि सभी मरीजों की प्रतिरोधक क्षमता में सुधार देखा गया है। अगर सब ठीक रहा तो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी सितंबर तक वैक्सीन के दस लाख डोज़ तैयार कर सकती है।

बताते चले, अमेरिका में जल्द ही एक और बड़ा परीक्षण शुरू होने वाली है, जिसमें लगभग 30,000 लोगों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...