{ लखनऊ से अनुज की रिपोर्ट }
यूपी सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे से जनता को आगाह करते हुए लखनऊ सहित प्रदेश के 15 जिलों को पहले चरण में 23 से 25 मार्च तक लॉकडाउन घोषित कर दिया है। इन सभी जिलों को सैनिटाइज किया जाएगा।
प्रदेश के लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मुरादाबाद, प्रयागराज, आजमगढ़, अलीगढ़, बरेली, सहारनपुर, वाराणसी और लखीमपुर को लॉक डाउन घोषित किया है। इस दौरान राज्य परिवहन की बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
बता दे की देश भर में कोरोना के 26 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 341 हो गई है। मुंबई में कोरोना पीड़ित व्यक्ति की मौत हो गई है वह मधुमेह का रोगी था