1. हिन्दी समाचार
  2. कृषि मंत्र
  3. अब मच्छरो से आपको बचाएंगे ये 5पौधे, डेंगू,मलेरिया का खतरा होगा खत्म!

अब मच्छरो से आपको बचाएंगे ये 5पौधे, डेंगू,मलेरिया का खतरा होगा खत्म!

आज हम आपको आपके घर की बालकनी पर लगाये जा सकने वाले ऐसे पांच ऐसे पौधों के नाम बताएंगे, जिनकी मदद से घर में होगी मच्छरों की नो एंट्री।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: अनुष्का सिंह

देश में कोविड ने खूब तंडव मचाया है, और अभी भी इस पर रोकथाम नही है, बल्कि कोविड का कहर अभी भी जारी है। और इसी सब के बीच जिसने फिर से लोगे के बीच दहशत पैदा की है वो है डेंगू । राज्यों में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। इस साल जिन राज्यो मे अब तक डेंगू के चलते सबसे ज्यादा केस दर्ज हुए हैं वो है:-

राज्य सक्रंमित
उत्तर प्रदेश 8302
महाराष्ट्र 8977
मध्य प्रदेश 5690
गुजरात 4938
तेलंगाना 4610
ओडिशा 4505

इन खून पीने वाले दुश्मनों से जितनी दूरी बना पायें उतना अच्छा है। क्योंकि ज्यादा नजदीकी आपको अस्पताल पहुँचा सकती है। इसीलिए आज हम आपको आपके घर की बालकनी पर लगाये जा सकने वाले ऐसे पांच ऐसे पौधों के नाम बताएंगे, जिनकी मदद से घर में होगी मच्छरों की नो एंट्री।

 

  1. लैवेंडर (Lavender)

लैवेंडर  का पौधा मच्छरों का दुश्मन माना जाता है। इसके फूल जितने सुंदर और अच्छे होंगे, उतना ही यह पौधा उतना मच्छरों के लिए हानिकारक होगा। इस पौधे को अपने घर की बालकनी या विंडो पर लटकाना या रखना चाहिये। औक अगर आप चाहेँ तो इसकी मदद से आप केमिकल फ्री मॉस्किटो सोल्युशन भी बना सकती हैं। इसके लिये आपको लैवेंडर ऑयल को पानी में मिलाकर सीधे स्किन पर अप्लाई करना होता है, जिससे मच्छरों  से बचाव किया जा सकता है।

  1. रोजमेरी (Rosemary)

रोजमेरी एक प्राकृतिक मॉस्किटो रिप्लीयन्ट है। यह दिखने मे बिल्कुल लैवेंडर की तरह दिखता है। इसपे लैवेंडर की तरह ही नीले फूल आते हैं। इसके पौधे को बालकनी में लगा सकते हैं, तो यह बालकनी की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ आपको मच्छरों  से भी बचाएगा। और इसके के साथ आप एक चौथाई जैतून ऑयल के साथ रोजमेरी मॉस्किटो रिप्लीयन्ट की चार बूंदों को मिलाकर अपनी बॉडी पर सीधे अप्लाई कर सकती है। यह नुसखा भी मच्छरों से बचाने मे काफी कारगर है।

  1. तुलसी (Basil)

तुलसी के औषधीय गुणों के बार मे तो हम सभी जानते हैं। तुलसी कई तरह से हमारे लिए खास है। यह कई प्रकार की दवाइयों मे इस्तमाल की जाती है। यह थोड़ा हैरानी भरा है तुलसी भी मॉस्किटो रिप्लीयन्ट की तरह काम करती है। तुलसी को आप घर के आंगन में, बालकनी में कहीं भी लगा सकती हैं। यह आस्था मे विश्वास बढ़ाने के साथ-साथ मच्छोरे से बचाने का भी काम करती है।

  1. गेंदे का फूल (Marigold)

गेंदे का फूल जो कि लगभग हर बाग-बगीचे और बालकनी में पाया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग ही यह बात जानते है कि इस पीले रंग के फूल मे खास गुण है जो कि मच्छोरो को दूर रखने और छुट्टी करने मे काफी कारगर है। दरअसल गेंदे के फूल की महक से मक्खी हो या मच्छर सब को दूर रहते हैं। इसिलिए ये एक बेस्ट मॉस्किटो रिप्लीयन्ट है।

  1. सिट्रोनेला ग्रास (Citronella Grass)

सिट्रोनेला ग्रास- जो कि दिखने मे एक बहुत ही खूबसूरत होती है। जिसके चलते यह बचाव के साथ-साथ आपके घर की खूबसूरती भी बढ़ाती है। डेंगू और मलेरिया पैदा करने वाले मच्छरों को सिट्रोनेला ग्रास पल भर में दूर करने का काम करती है। आपको बता दे कि सिट्रोनेला ग्रास ऑयल से कई हर्बल प्रोडक्ट्स भी बनाये जाते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...