दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना नहीं रहे। फुटबॉल इतिहास के महानतम प्लेयर्स में से एक रहे माराडोना 60 साल के थे। अर्जेंटीनी आउटलेट क्लैरिन के मुताबिक माराडोना की मौत हार्ट-अटैक से हुई। इसी महीने उनके दिमाग में जमे एक ब्लड क्लॉट का ऑपरेशन हुआ था। माराडोना इस ऑपरेशन के बाद घर लौट आए थे।
30 अक्टूबर 1960 को पैदा हुए माराडोना की मौत 25 नवंबर 2020 को हुई। अजब संयोग है कि माराडोना की मौत उसी दिन हुई जिस दिन साल 2016 में क्यूबा के पूर्व प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो का स्वर्गवास हुआ था। माराडोना कास्त्रो को अपना ‘दूसरा पिता’ मानते थे। कास्त्रो और माराडोना का रिश्ता बेहद खास था। पहली बार दोनों की मुलाकात साल 1986 में हुई।
वही, माराडोना के निधन पर पूरी दुनिया में शोक की लहर है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर शोक जताया है। अभिषेक बच्चन से रणवीर सिंह तक सेलेब्स ने श्रद्धांजलि दी है।
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) November 25, 2020
अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया- ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे माराडोना। आप एक लेजेंड हैं।

रणवीर सिंह ने लेजेंड की तस्वीर शेयर करते हुए एक हार्ट ब्रेक इमोजी शेयर की।
This image says it all. GOAT #Maradona Rest In Glory …. pic.twitter.com/1FQSvN3tVD
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) November 25, 2020
रितेश देशमुख ने माराडोना की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- यह फोटो सब कुछ कहती है। GOAT।
आसिफ कपाड़िया ने माराडोना के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- विश्वास नहीं हो रहा है डिएगो माराडोना चले गए हैं। मैं उनके साथ 10 घंटों तक रहा था। मैंने उनका बायां पैर छूआ था। हमने दुनिया को यह दिखाने की पूरी कोशिश की कि वह आदमी है, मिथक है, लड़ाकू है। महानतम।