1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुरक्षा के मद्देनज़र सभी डीएम,एसपी और एसएसपी की छुट्टी रद्द

सुरक्षा के मद्देनज़र सभी डीएम,एसपी और एसएसपी की छुट्टी रद्द

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सुरक्षा के मद्देनज़र सभी डीएम,एसपी और एसएसपी की छुट्टी रद्द

उप के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली की सुरक्षा को देखते हुए निर्देश जारी किये है कि सभी जिलाधिकारी (DM), पुलिस अधीक्षक (SP) और  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) की छुट्टी पर रोक लगा दी जाए। होली के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने मीटिंग की और संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

योगी जी के इस निर्णय के बाद शासन ने आदेश जारी कर दिए है जिसमे छुट्टी रद्द करने का फरमान है, मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने आदेश जारी कर कहा है कि बिना अनुमति के जिला मुख्यालय नहीं छोड़ सकते हैं। यदि विशेष परिस्थितियों में मुख्य सचिव और एसीएस गृह की अनुमति के बाद छुट्टी ले सकते हैं।

आपको बता दे की योगी आदित्यनाथ होली पर प्रदेश की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है, उन्होंने कल रात भी वीडियो कॉन्फ्रेंस कहा था कि अगर कहीं शांति-व्यवस्था बिगड़ी तो डीएम व एसपी जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी सभी संप्रदाय के लोगों से सीधे संवाद करें और शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...