1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कुशीनगर: कोरोना को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

कुशीनगर: कोरोना को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कुशीनगर: कोरोना को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

(कुशीनगर से शैलेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट)

कुशीनगर जनपद के सभी पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस से बचने के लिए और अभियुक्तों को गिरफ्तार करते समय किस तरह से सावधानी बरती जाए, इस पर गोरखपुर से आई स्वास्थ्य विभाग की स्पेशल टीम ने प्रशिक्षण दिया। दअरसल, कोरोना वायरस जैसे गम्भीर बीमारी से बचने के लिए भारत सरकार स्वच्छता साफ सफाई के साथ साथ लोगों को जागरूक कर रही है।

साथ ही साफ सफाई पर भी ज्यादा ध्यान दे रही है। इस बीमारी को देखते हुए कुशीनगर में पुलिसकर्मियों को भी इस महामारी से बचने का उपाय बताया गया। साथ ही अगर किसी मुलजिम की गिरफ्तार करने हो तो स्वास्थ्य विभाग की टीम को लेकर मुल्जिम की स्कैनिंग करने के साथ साथ जांच होगी फिर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस के द्वार तीन प्रकार की टीम बनाई गई है। अगर किसी मल्टी प्लेस पर संदिग्ध मिले तो सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गिरफ्तारी होगी। कोरोना वायरस जैसे महामारी से बचने के लिए पुलिस भी अलर्ट है। तो वहीं, योगी सरकार प्रदेश में कोरोना वायरस से एहतियात के लिए हर संभव सावधानी बरत रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...