1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. मुंह से आने वाली दुर्गंध को दूर करने के घरेलु उपाय जानिए

मुंह से आने वाली दुर्गंध को दूर करने के घरेलु उपाय जानिए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुंह से आने वाली दुर्गंध को दूर करने के घरेलु उपाय जानिए

मुंह में पनपने वाले बैक्टीरिया की वजह से मुंह से दुर्गंध आती है। कई लोग मुंह से आनेवाली दुर्गंध की वजह से काफी परेशान रहते हैं क्योंकि कोई भी उनके पास बैठना पसंद नहीं करता है। इसलिए कई लोग इस चीज़ को लेकर बहुत परेशान रहते है।

दरअसल मुंह से बदबू आना कई कारणों से हो सकता है लेकिन इस बीमारी से अगर अपने आप को दूर रखना चाहते है तो आपको कुछ घरेलु उपाय करने होंगे।

आपको रोज़ पानी अच्छे से पीना चाहिए। भोजन करने से 15-20 मिनट पहले और भोजन करने के 30 मिनट बाद एक गिलास पानी का सेवन जरूर करें। ऐसा करने से डाइजेशन भी सही रहता है और ओरल हेल्थ भी मेंटन रहती है।

इसका फायदा यह होगा की कई बार मुंह में खाना रह जाने की वजह से बैक्टीरिया जो पनप जाते है वो खत्म हो जाएंगे। इसके अलावा मुंह की दुर्गंध को दूर करने के लिए आप शुगर फ्री कैंडी का सेवन कर सकते हैं।

एक बात और ध्यान में रखना बड़ा जरुरी है कि जब सही तौर पर खाना नहीं पचता है तो सांस में बदबू आती है। ऐसे में जरूरी है कि आप खाना खाने के बाद टहलें और ज्यादा से ज्यादा पानी भी पीएं।

इसके अलावा नीम का दातून सांसों से आने वाली बदबू की समस्या को भी दूर करता है। इसलिए रोजाना दिन में दो बार नीम के दातून से अपने दांतों को जरूर साफ करें।

वहीं ब्रश करने के दौरान मसूड़ों का खास ध्यान रखें। ब्रश करने के बाद माउथ फ्रेशनर का प्रयोग जरूर करें। ऐसा करने से आपके मुंह से आने वाली बदबू को खत्म किया जा सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...