1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. स्वामी रामदेव से जाने पतंजलि एलोवेरा जेल के अद्भुत फायदे

स्वामी रामदेव से जाने पतंजलि एलोवेरा जेल के अद्भुत फायदे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
स्वामी रामदेव से जाने पतंजलि एलोवेरा जेल के अद्भुत फायदे

एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जिसके अनगिनत फायदे हैं। आयुर्वेद के कई चिकित्सक तो इसे संजीवनी पोधा भी कहते हैं।

पूरे विश्व में इसकी 400 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। हालांकि, इनमें से सिर्फ 4 प्रजातियां हीं हमें स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने में कारगर होती हैं।

स्वामी रामदेव कहते है की एलोवेरा जेल को कभी भी अपनी त्वचा पर लगाया जा सकता है। इसे पुरे चेहरे पर भी लगाया जा सकता है। मसाज करने से यह मृत कोशिकाओं को खत्म कर देता है।

इससे बाल भी सुनहरे हो जाते है। इसे रात को लगाकर सो जाइये और सुबह धो ले। किसी को कितने ही पिम्पल्स हो वह खत्म हो जाएगा।

स्वामी जी कहते है कि ये उनका अनुभव है कि एलोवेरा से त्वचा दमकने लग जाती है और सात दिन में सभी त्वचा रोग खत्म हो जायेगे।

यह बवासीर जैसे कष्टदायी रोग में आराम पहुँचाती है और मधुमेह के रोगियों के लिए फ़ायदेमंद है।मुंहासे, रूखी त्वचा, धूप से झुलसी हुई त्वचा, झुर्रियों, चेहरे के दाग-धब्बों के लिए यह काफी लाभप्रद है।

यह पौधा कम पानी और कम उर्वरक मिट्टी में भी आसानी से पनप सकता है, इसलिए आप इसे बड़ी आसानी से ही अपने घर में छोटे छोटे गमलों में लगा सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...