1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. स्वामी रामदेव से जानिये शरीर में खून की कमी कैसे दूर होगी ?

स्वामी रामदेव से जानिये शरीर में खून की कमी कैसे दूर होगी ?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
स्वामी रामदेव से जानिये शरीर में खून की कमी कैसे दूर होगी ?

आज कल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में लोगों के पास अपनी सेहत के लिए वक़्त नहीं है और जाने अनजाने वो अपनी खानपान की आदते बदलते जा रहे है जिसके कारण कई बीमारियां उन्हें जकड़ लेती है। इसके बाद आम आदमी के जीवन में बस एक ही काम रह जाता है और वो है डॉक्टर्स और अस्पतालों के चक्कर काटना।

यह भी पढ़े -स्वामी रामदेव से जानिये कैसे ठीक होगा गठिया रोग

आज कल लोगों में एक समस्या बढ़ती जा रही है और वो है खून की कमी, दरअसल हीमोग्लोबिन कम होने का मतलब ही खून की कमी है, बिना इसके आयरन नहीं बन सकता और यही हमारे खून को लाल रंग देता है। खून की कमी होने से हमे एनीमिया जैसा घातक रोग भी हो सकता है तो आज इस लेख में आइये हम जानते है स्वामी रामदेव से की कैसे आप अपने शरीर में खून की कमी को दूर कर सकते है।

स्वामी रामदेव कहते है कि महिलाओं में खून की कमी जब होती है जो उसे चक्कर आते है, ऐसे में महिलाओं को कपालभाती व्यायाम बहुत फायदा देता है। हरी सब्जियों का सेवन असरदार है। गिलोय का जूस बड़ा असरदार होता है। गेंहू ज्वार का पाउडर फायदा करता है।

यह भी पढ़िए – एलोवेरा के चमत्कारिक फायदे: नहीं होंगे बीमार

स्वामी रामदेव बताते है कि मुनक्का का सेवन भी खून की कमी को दूर करता है वही चकुंदर, अनार और गाजर भरपूर खानी चाहिए। अनार आयरन कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन से भरपूर होता है। अनार शरीर में खून की कमी को बेहद जल्द पूरा करता है। 

संतरा विटामिन-सी के अलावा फॉस्फोरस, कैल्शियम और प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत है। संतरा खाने से शरीर में ना केवल खून बढ़ता है बल्कि खून साफ भी रहता है। शरीर में आयरन की कमी दूर करने के लिए पालक, सरसों, मेथी, धनिया, पुदीना, बथुआ, ब्रोकली, गोभी, बीन्स, खीरा खूब खाएं। शरीर में हीमोग्लोबीन बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां भोजन में शामिल करें। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...