Sports Desk: टी-20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) में शुक्रवार को भारत ने स्कॉटलैंड (India vs Scotland) को बुरी तरह हराया। भरातीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोका। इस दौरान उन्हें चीयर करने के लिए उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) भी मौजूद रहीं। शुक्रवार 5 नवंबर को ही अथिया का जन्मदिन भी था और ये उनके लिए डबल सेलीब्रेशन वाला रहा। ना सिर्फ उनके ब्वॉयफ्रेंड ने शानदार अर्धशतक लगाया, बल्कि पहली बार सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार भी किया। दरअसल, मैच के बाद केएल राहुल ने अथिया संग अपनी कुछ फोटोज शेयर की और लिखा माय लव।

शुक्रवार को केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें राहुल अथिया के कंधे पर हाथ रख रोमांटिक पेज दे रहे हैं।

इन फोटोज को शेयर कर राहुल ने अथिया शेट्टी से अपने प्यार का इजहार किया और दिल इमोजी के साथ लिखा हैप्पी बर्थ मेरी अथिया… दोनों की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और महज 9 घंटे में 15 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

राहुल ने तस्वीर के साथ जो मैसेज लिखा, उससे अथिया के लिए उनका प्यार साफ दिख रहा है। इस फोटो में भी दोनों एक साथ बहुत क्यूट लग रहे हैं। उनकी इस पोस्ट पर अनुष्का शर्मा, पंखुरी शर्मा, संजना गणेशन ने भी हार्ट इमोजी शेयर करके रिएक्ट किया।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को ही भारत-स्कॉटलैंड मैच के दौरान राहुल की गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी भी यूएई पहुंचीं और राहुल की फिफ्टी पर अथिया का रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

दरअसल, इस मैच में केएल राहुल ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोका। जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल है। उनकी इस तूफानी पारी के चलते भारत ने 6.3 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर ये बड़ी जीत दर्ज की।

इससे पहले अथिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप दौरान भी इंग्लैंड में केएल राहुल मौजूद थीं। जहां से उनकी कई तस्वीरें राहुल और टीम मेंबर्स की फैमिली के साथ वायरल हुई थी।

केएल राहुल और आथिया शेट्टी काफी लम्बे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की है। लेकिन अथिया के बर्थडे पर राहुल के पोस्ट ने दोनों के रिलेशन पर मुहर जरूर लगा दी है।