हम अपने आस पास कई बार ऐसे कपल देखते है जो एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे और शादी के बंधन में बंध गए लेकिन उसके बाद अचानक से उनके रिश्तों में दरार आने लगी और देखते ही देखते रिश्तों में तल्खी इतनी बढ़ जाती है कि एक दूसरे से बात किये बिना जो रह नहीं पाते थे वो एक दूसरे से महीनों तक बात नहीं करते।
दरअसल ऐसा कुछ गलतियों के कारण होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने वाले है जिनसे आपकी लव लाइफ और मैरिड लाइफ दोनों में फिर से रोमांच आ जाएगा।
दरअसल कई बार हम छोटी छोटी बातों को बड़ा मुद्दा बना लेते है जिससे तकरार होने लगती है। ऐसा करने से बचे क्यूंकि छोटो छोटी बाते कब बड़ी बन जाती है आपको पता भी नहीं चलता है। रिश्तों में कई बातों को इग्नोर करना अच्छा रहता है।
इसके अलावा हम अपने पार्टनर को नाराज नहीं करने के लिए उससे कई बात कहते नहीं है । हमे लगता है कि उससे ये सब क्यों कहना ! वो नाराज हो जाएगा।
लेकिन वो चीज़ जब आपके पार्टनर को किसी और से पता चलती है तो वो हैरान और नाराज हो जाता है। आपकी भावना कितनी ही सही हो लेकिन वो गलत सन्देश दे जाती है। इसलिए पार्टनर से हर बात कहे।
कई बार लोगों को लगता है कि जलन सिर्फ एक उम्र तक होती है ऐसा गलत है। कब दो लोग एक दूसरे को प्रेम करते है तो किसी और को अपने पार्टनर को साथ देखकर उन्हें गुस्सा आता है।
कई बार ऐसा होने पर एक पार्टनर दूसरे पार्टनर पर अनुभवहीन होने का आरोप भी लगा देता है।
कई बार स्त्री को ये लगता है कि शादी होने के बाद भी उनके पति का अफेयर हो सकता है और इन्हे सब कश्मकश के चलते दरार आने लगती है।
इसलिए अपने पार्टनर को खुलकर बाते कहे ,अगर कोई लड़की आपकी दोस्त है तो उसे अपनी पत्नी से मिलवाये। ऐसा करने से आपकी पत्नी का आप पर भरोसा भी मजबूत होगा और उसे जलन भी नहीं होगी।
एक और बड़ी गलती हम करते है और वो है पास्ट को डिस्कस करना। कोई भी लड़की नहीं चाहती है कि आप उसके सामने किसी और लड़की कि ख़ास तौर से अपनी एक्स की बात करे।
जब आप ऐसा करते है तो कहीं ना कहीं आपकी पार्टनर को ये बुरा लगता है। धीरे धीरे उसे ये लगता है कि उसकी अहमियत ही नहीं है और यही चीज़ एक दिन गुस्से में बदल जाती है। इसलिए अपने पार्टनर के सामने अपनी एक्स की चर्चा नहीं करनी चाहिए।