1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कायमगंज: पूरे प्रदेश के लाॅक डाउन होते ही जिला व पुलिस प्रशासन हुआ एलर्ट

कायमगंज: पूरे प्रदेश के लाॅक डाउन होते ही जिला व पुलिस प्रशासन हुआ एलर्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कायमगंज: पूरे प्रदेश के लाॅक डाउन होते ही जिला व पुलिस प्रशासन हुआ एलर्ट

{ फर्रुखाबाद से सतीश गुप्ता की रिपोर्ट }

कोरोना वायरस के बढते प्रकोप को देखते हुए वायरस की रोकथाम व बचाव हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा पूरे प्रदेश को लाॅक डाउन घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश को लाॅक डाउन करते ही जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह एलर्ट हो गया है। उत्तर प्रदेश के लाॅक डाउन घोषित होते ही जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा जनपद की सीमाओं को सील कर दिया गया है।

kayamganj-district-and-police-administration-alert-when-the-entire-state-was-locked-down

उत्तर प्रदेश के लाॅक डाउन घोषित होते ही फर्रुखाबाद व एटा जनपद का जिला व पुलिस प्रशासन मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा जारी किए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने हेतु पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा नगरों व कस्बों के व्यापारियों व दुकानदारों को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकाने व प्रतिष्ठान बन्द रखकर घरों में ही रहने के निर्देश दिये गये हैं।

kayamganj-district-and-police-administration-alert-when-the-entire-state-was-locked-down

प्रदेश के लाॅक डाउन घोषित होने के उपरान्त फर्रुखाबाद व एटा जनपद के कायमगंज अलीगंज मार्ग स्थित जनपद सीमा सुमौर पर अलीगंज के एसडीएम पी एल मौर्य, सीओ अजय भदौरिया व प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल के सभी आने जाने वाहनों की सघन चेकिंग कर वाहन सवारों को प्रदेश के लाॅक डाउन होने की जानकारी देकर कोरोना वायरस से बचाव हेतु उन्हे घरों में ही रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

kayamganj-district-and-police-administration-alert-when-the-entire-state-was-locked-down

लाॅक डाउन होने के उपरान्त शासन प्रशासन द्वारा चार पहिया वाहनों पर चालक सहित दो सवारी व दो पहिया वाहनों पर केवल एक चालक के ही चलने के निर्देश दिये गये हैं। वाहन चालकों द्वारा अनियमितता वरते जाने पर वाहन को सीज किया जा सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...