1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. काशीपुर: गेहूं के खेत में मिला लावारिस नवजात

काशीपुर: गेहूं के खेत में मिला लावारिस नवजात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
काशीपुर: गेहूं के खेत में मिला लावारिस नवजात

{ काशीपुर से रफ़ि खान की रिपोर्ट }

आज सुबह मोहल्ला श्याम पुरम स्थित हरी शंकर मंदिर के समीप एक गेहूं के खेत में नवजात बच्चा लावारिस पड़ा देखा गया। बच्चा जीवित था उसकी सांसे चल रही थी, नवजात क़ो लावारिस पड़ा देख तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई।

इस दौरान एक दंपत्ति ने स्थानीय लोगों की मदद से नवजात को उठाकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। लेबर रूम में मौजूद नर्सों ने जब नवजात का परीक्षण किया तो वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया.

आपको बता दे कि प्रदीप तथा उसकी पत्नी दीपा ने स्थानीय लोगों की मदद से नवजात को गोद में उठाकर तत्काल ई रिक्शे से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, देखने से प्रतीत होता है कि प्रसव कुछ देर पहले हुआ होगा।

बच्चे की नाल भी नहीं कटी थी, उसकी नाभि के आसपास खून लगा था। लेबर रूम में बच्चे का वजन करने के बाद जब मौजूद नर्सों ने उसे हल्की सी थपकी दी तो वह रोने लगा।

उधर दूसरी ओर कुछ सामाजिक संस्थाओं ने यह पता लगाना शुरू किया है कि कारस्तानी किसकी हो सकती है। आईटीआई थाना क्षेत्र में सुबह सवेरे घटी घटना चर्चा का विषय बनी है लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...