1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कासगंज: महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में जुटे दर्शनार्थी

कासगंज: महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में जुटे दर्शनार्थी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कासगंज: महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में जुटे दर्शनार्थी

{ कासगंज से बॉबी ठाकुर की रिपोर्ट }

देश भर के साथ कासगंज जिले में भगवान भोलेनाथ की विशेष आराधना का पर्व महा शिवरात्रि परम्परागत तरीके से मनाया जा रहा है। भोलेनाथ के शिव भक्त कासगंज शहर के दो सौ वर्ष पुराने प्राचीन मंदिर भूतेश्वर मंदिर पर दर्शन के लिए जुटे हुए हैं।

भक्त एक एक कर भोलेनाथ के मंदिर में पहुँच कर कांवड वेल पत्ते को साथ दुग्ध और जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे है। आपको बता दें कि यह शिवरात्रि का पर्व साल में एक बार आता है। जिसका महत्व विशेष होता है। कहा जाता है भगवान भोलेनाथ भक्तों की पूजा अर्चना से प्रसन्न होकर भक्तो का बेड़ापार करते हैं।

इसी को लेकर दर्शनार्थियों का कासगंज के भूतेश्वर मंदिर पर तांता लगा हुआ है। मंदिर में दर्शन करने आई महिला दर्शनार्थी संध्या यादव ने बताया कि आज का दिन भगवान भोलेनाथ की आराधना करने का विशेष महत्व है, यह पर्व वर्ष में एक बार आता है।भूतेश्वर मंदिर पर जोभी भक्त सच्चे श्रद्धा भाव से आता है उनकी मुरादे पूरी होती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...