1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कासगंज: कांवड़ियों से पूरा जनपद हुआ शिवमय, बम बम भोले की गूंज

कासगंज: कांवड़ियों से पूरा जनपद हुआ शिवमय, बम बम भोले की गूंज

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

{ कासगंज से बॉबी ठाकुर की रिपोर्ट }

भगवान शंकर की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि 21 फरवरी को देश भर में पंरपरागत तरीके से मनाया जायेगा। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज की सडको से गुजर रहे कांवड़ियों से पूरा जनपद शिवमय हो गया है। चारों ओर बम बम भोले के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है।

भगवान वराह की नगरी में सोरों में लगने वाला कांवड़ मेला पूरे शबाब पर है। 21 फरवरी को भगवान की भोले की विशेष आराधना का पर्व मनाये जाने को लेकर जिले भर में रौनक दिखाई दे रही है।सोरों कावंड़ मेला सजधज कर तैयार हो गया है।

लहरा गंगाघाट पर कांवड़ भरने के लिए राजस्थान, मध्यप्रदेश, मुरैना के अलावा उत्तर प्रदेश के आस पास जिलों के लोग पहुंच कर कांवड़ भरकर गुजर रहे हैं। जिसके चलते जिले भर की सड़को पर चारों ओर बम बम बोले के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। पैरों में घुंघरू, लवों पर बम बम बोले के जयकारें, कंधे पर कावंड़ रखकर बिना हारे थके कांवडिए अपने प्रिय स्थान की ओर रवाना हो रहे हैं।


कांवड़िए 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक कर भगवान भोले नाथ को प्रंसन करेंगे। कहा जाता है कि महाशिव रात्रि पर जो भक्त सच्चे मन आस्था श्रद्धा के साथ सोरों लहरा गंगाघाट से कांवड़ भरकर जलाभिषेक करता है।

उसे भगवान शिव प्रसन्न होकर उसकी समस्त मनोकामनाओ को पूरा करते हैं। यही कारण है कि कासगंज जनपद के सोरों, लहरा गंगाघाट पर हजारों की तादात में कांवड़िये कांवड़ भरकर अपने अपने गंत्वयों की ओर रवाना हो रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...