{ कासगंज से बॉबी ठाकुर की रिपोर्ट }
उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद की थाना ढोलना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने चोरी गए ट्रक और उसमें भरे माल को विक्रय किए गए माल के लाखों रूपयो का बटवारा करते वक्त ट्रक चालक परिचालक सहित चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही ट्रक में भरे सामान को बैचकर रखी गई लाखों रूपये की नकदी और एक तमंचा बरामद किया है।
यह खुलासा सदर सीओ आरके तिवारी ने प्रेसवार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि ढोलना थाना पुलिस ने सददाम, मशरूफ धनपुरा थाना रघुपुरा जनपद गौतमबुद्ध नगर के अलावा उमर अफजल रहमान अंसारी, सोनू उर्फ तबरेज खलीफा निवासी सुखमार्ग नगला टोली जनपद लोहरदगा झारखंड है।

इन्हें ढोलना पुलिस द्वारा बीती रात हजारा नहर से गिरफ्तार कर इनके कब्जे से दो लाख सात हजार पांच सौ रूपये की नकदी के साथ एक तमंचा 315 बोर को बरामद किया। कड़ाई से पूछतांछ के दौरान बताया कि उडीसा से गाजियाबाद के लिए स्टील भरकर ट्रक संख्या जेएच02एडब्लू 1991 25 जनवरी को लेकर निकले थे। जहां ढोलना थाना में चालक उमर अफजल और परिचालक सोनू ने एक षडयंत्र के तहत ट्रक को माल सहित गायब कर दिया।
बाद में इस माल की बिक्री कर रकम को बटाने के लिए कासगंज के हजार नहर पर आये थे, तभी पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें कि बुलंदशहर निवासी संदीप शर्मा ने ढोलना थाने में ट्रक चोरी किए जाने का मामला चालक परिचालक के खिलाफ दर्ज कराया था।