1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कासगंज: प्रेमी ने ही करवाई प्रभा की हत्या, पुलिस ने खोला राज़

कासगंज: प्रेमी ने ही करवाई प्रभा की हत्या, पुलिस ने खोला राज़

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कासगंज: प्रेमी ने ही करवाई प्रभा की हत्या, पुलिस ने खोला राज़

{ कासगंज से बॉबी ठाकुर की रिपोर्ट }

जनपद कासगंज पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। एक माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई महिला के प्रेमी ने रूपया हडपने की खातिर हत्या कर शव को एक आम के बाग में दबा दिया। पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से शव को गड्ढे से बरामद कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

यह खुलासा आज शनिवार को एएसपी डाॅ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सदर सीओ आरके तिवारी ने कासगंज कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि यह आरोपी संदीप पुत्र सतीश चंद्र उपाध्याय निवासी नगला बेरी कोतवाली कासगंज का रहने वाला है।

इसने अपनी 50 वर्षीय प्रेमिका प्रभादेवी पत्नी स्वर्गीय यशपाल के खाते जमा रकम दो लाख 46 हजार रूपये 16 और 17 जनवरी को निकलवा लिये।

इन्हीं रूपयों को हडपने की नियत से संदीप ने अपने साथी गजेन्द्र सिंह पुत्र धर्मसिंह निवासी अफजलपुर रामचंद्र पुत्र बाबूराम निवासी नगला करन थाना पटियाली की मदद से गला दबाकर हत्या कर दी और डकुरिया नगला के एक बाग में एक गढढा खोदकर दवा दिया था।

इस मामले में मृतका के देवर शिशुपाल ने उक्त लोगों पर हत्या करने की आशंका जाहिर कासगंज कोतवाली पुलिस से की थी। पुलिस ने 14 फरवरी को अभियोग दर्ज कर लिया और खुलासे के लिए सार्थक प्रयास सीओ आरके तिवारी के नेतृत्व में शुरू कर दिये।

बीती रात पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से शव को गढढे से निकलवा कर बरामद कर लिया। संदीप ने अपना जुर्म इकबाल करते हुए स्वयं हत्या कर शव गढढे में दबाने की बाम कबूल की है। साथ ही मृतका प्रभा के रूपयो से किए गए शौको का भी पटाक्षेप कर दिया।

एक लाख 11 हजार की संदीप ने अपाचे बाइक खरीदी थी, 40 हजार रूपये अपनी दूसरी प्रेमिका को नैनीताल और देहरादून घुमाने में खर्च कर दिये।फिलहाल पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ 302/201/406 धाराओ में अभियोग दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...