1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कासगंज: प्रभारी मंत्री ने गंगा यात्रा के लिए घाट का किया निरीक्षण

कासगंज: प्रभारी मंत्री ने गंगा यात्रा के लिए घाट का किया निरीक्षण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कासगंज: प्रभारी मंत्री ने गंगा यात्रा के लिए घाट का किया निरीक्षण

(कासगंज से संवाददाता संजीव की रिपोर्ट)

कासगंज में बुधवार को प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा ने गंगा यात्रा का निरीक्षण किया। जिसमें उनके साथ जिला अधिकारी भी मौजूद रहें। इस दौरान अनिल शर्मा ने कहा कि, 29 जनवरी से शुरू होने वाली गंगा यात्रा कई जिलों से गुजरती हुई यहां पहुंचेगी।

जिसके लिए तैयारियां की जा रही है। ताकि गंगा यात्रा के दौरान किसी को भी कोई परेशानी न हो इस बात का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। वहीं 29 जनवरी को लहरा गंगा घाट पर एक जनसभा होगी, जिसमें कई कैंप भी लगाए जाएंगे।

इसके साथ ही अनिल शर्मा ने कहा कि, यात्रा का उद्देश्य है कि गंगा की अविरल धारा को स्वच्छ बनाया जाए, जिससे पर्यावरण भी स्वच्छ होगा। उन्होंने बताया कि  34 गांवों के अलावा कछला घाट से लहरा घाट तक के मार्ग पर 14 स्वागत द्वार बनाए जाएंगे।

आपको बताते चलें कि, जनपद में गंगा यात्रा के दौरान स्वास्थ्य मेला, वृक्ष भण्डारा, चित्र प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...