1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कासगंज: जमीनी विवाद को लेकर अधेड़ की गोली मारकर हत्या

कासगंज: जमीनी विवाद को लेकर अधेड़ की गोली मारकर हत्या

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कासगंज: जमीनी विवाद को लेकर अधेड़ की गोली मारकर हत्या

{ कासगंज से बॉबी ठाकुर की रिपोर्ट }

उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में बीती रात एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।मृतका की पत्नी ने गांव के ही पांच नामजदों पर गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं एएसपी डाॅ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुआइना किया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराकर मामले में आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

गोली मारकर हत्या की पूरी घटना जनपद के थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम बंगस नगर की है। जहां बुधवार की देर रात गोली लगने से गांव का 40 वर्षीय कुंवरपाल पुत्र हवलदार सिंह गंभीर घायल हो गया था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कुवंरपाल को जिलाअस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने कुंवरपाल को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पत्नी गुड्डो देवी का कहना था कि बुधवार की रात कुंवर पाल को घर के बाहर देखते ही अभियुक्तगण गाँव के अशोक, नरेंद्र राधेश्याम, ब्रजेंद्र, मिट्ठू लाल गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर फायरिंग शुरू कर दी।

उक्त में से किसी की गोली मेरे पति की बायीं बगल में लग गई। जिससे उनकी मौत हो गई। एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व के जमीनी मामले को लेकर ये विवाद हुआ था। जिसमें गोली लगने से कुवंरपाल नाम के व्यक्ति की मौत हो गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...