1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कासगंज: 26 जनवरी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, स्थानीय लोगों के साथ की बैठक

कासगंज: 26 जनवरी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, स्थानीय लोगों के साथ की बैठक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कासगंज: 26 जनवरी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, स्थानीय लोगों के साथ की बैठक

(कासगंज से संवाददाता संजीव ठाकुर की रिपोर्ट)

कासगंज में 26 जनवरी 2018 में हुए बवाल को लेकर जिलाप्रशान पूरी तरह से सजग बना हुआ है। आगामी 26 जनवरी को लेकर किसी भी प्रकार कोई लापरवाही नहीं बरतना चाह रहा है। इसी को लेकर शनिवार को सदर एसडीएम और सीओ सदर ने शहर के गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक कर कहा कि, 26 जनवरी का पर्व शांति व्यवस्था के बीच मनाया जाए।

सदर तहसील के एसडीएम कार्यालय में हुई शांति समिति की बैठक के दौरान सदर एसडीएम ललित कुमार सिंह और सदर सीओ आर के सिंह ने बताया कि, 26 जनवरी का पर्व राष्ट्रीय पर्व है। इस पर्व को शांति के साथ मनाया जाए । अगर कोई किसी भी प्रकार की अफवाह और अराजकता फैलाने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई कर शक्ति से निबटा जायेंगा।

वहीं उन्होंने कहा कि, किसी भी प्रकार की तिरंगा रैली की अनुमति नहीं दी जायेगी। शांति बनाए रखने के लिए लोग प्रशासन को सहयोग करें। इस मौके पर व्यापारी नेता सुरेश वाष्र्णेय और शहर के बुद्धजीवी वर्ग के लोग मौजूद हुए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...