{ कासगंज से बॉबी ठाकुर की रिपोर्ट }
उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में होली पर्व को लेकर जहां शासन, प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मध्यनजर निगरानी और सतर्कता बरती जा रही है, तो वहीं जनपद की नगर पालिका गंजडुंडवारा के बीजेपी चैयरमैन संजीव महाजन ने होली के त्योहार पर्व पर कस्बे मे ववाल की आशंका जाहिर कर कस्बे के घर घर में अवैध असलाहो के तलाशी की मांग की।
आपको बता दें कि होलिकोत्सव को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां प्रदेश के समस्त जिलाधिकारी और एसएसपी को साफ निर्देश दिये हैं कि होली के पर्व कहीं से भी ववाल और हुडदंग की सूचना आती है, तो उसके जिम्मेदार खुद डीएम,एसपी होंगे।
इसी को लेकर नगर पालिका गंजडुंडवारा के बीजेपी पालिका चैयरमैन संजीव महाजन ने बताया गंजडुंडवारा नगरपालिका के आस पास पांच गांव है, इन गांव में एक विशेष जाति का बाहुल्य इलाका है। यहाँ होली के त्योहार पर अराजक तत्व बवाल खडा कर सकते हैं,हालांकि होली के त्योहार को लेकर जिलाप्रशासन पूरी तरह से सजग है।
फिर.भी हिन्दू मुस्लिम दोनो समुदायों के लोगों के घरो की तलाशी कराई जाये, इनके घरों में हजारो की संख्या में अवैध असलहा निकलेंगे। जब तलाशी प्रक्रिया शुरू होगी नाले नालियो में फकने लगेंगे। इस मामले में बीजेपी पालिका चैयरमेन संजीव महाजन ने होली पर्व को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई शांति कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह से अवैध असलाहो की घर घर तलाशी कराये जाने की मांग रखी, ताकि अमन चैन के जनपद कासगंज में होली के त्योहार पर खून खराबा नहीं हो सके, और समय रहते ऐसे अराजकतावादी लोगों पर लगाम लगाई जा सके।