1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. अक्षय कुमार का क्यों फुटा गुस्सा, देखिए इस वीडियो में..

अक्षय कुमार का क्यों फुटा गुस्सा, देखिए इस वीडियो में..

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अक्षय कुमार का क्यों फुटा गुस्सा, देखिए इस वीडियो में..

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  के डॉक्टरों के एक पैनल ने सीबीआई को अपनी राय देते हुए कहा, ”अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या नहीं हुई थी, यह आत्महत्या का मामला है।”

https://www.instagram.com/p/CFZCWqAnKGU/

लेकिन सुशांत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड को लेकर आम लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला है, सोशल मीडिया पर अब तक कई फिल्मों को बॉयकट करने की बात कही गई है।

इस पूरे मामले पर अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने दर्शकों के सामने अपनी दिल की बात खुलकर रखी।

अक्षय ने कहा कि ”मैं दिल पर हाथ रखकर कहता हूं, मैं आपसे झूठ क्यों बोलूं, बॉलीवुड में ड्रग्‍स की समस्‍या है इससे इनकार नहीं है लेकिन इसका मतलब ये नहीं क‍ि इसकी वजह से पूरी इंडस्‍ट्री को बदनाम किया जाए।

https://www.instagram.com/p/CF3qRR3nXe-/

नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो  अपना काम कर रही हैं और हमें उनपर और उनकी जांच पर पूरा विश्वास है लेकिन मैं यह भी पूरे विश्वास से कह सकता हूं कि हमारे बॉलीवुड में काम करने वाला हर शख्स इस जांच में उनकी मदद करेगा।”

https://www.instagram.com/p/CF4VdbWn7Ng/

अक्षय ने अपने वीडियो की शुरुआत में ही कहा- बहुत दिनों से मन में कुछ बात थी लेकिन समझ नहीं आ रहा था कि क्या कहूं। किससे कहूं, आज सोचा आप लोगों से अपनी दिल की बात कहूं। आज भारी मन से आपसे बात कर रहा हूं। स्टार भले ही हम कहलाते हैं लेकिन हमें स्टार आप लोगों ने बनाया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...