1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर: छात्राओं ने चलाएं निर्भया के आरोपियों के पोस्टर पर जूते

कानपुर: छात्राओं ने चलाएं निर्भया के आरोपियों के पोस्टर पर जूते

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर: छात्राओं ने चलाएं निर्भया के आरोपियों के पोस्टर पर जूते

{ कानपुर से उपेंद्र अवस्थी की रिपोर्ट }

निर्भया केस के आरोपियों को एक बार फिर से फांसी की सजा से राहत मिल गई। जिसको लेकर देशभर में लोगों के बीच में आक्रोश व्याप्त होता हुआ नजर आ रहा है। जिसकी एक झलक कानपुर के रतनलाल नगर में स्थित राधा कृष्णा मेमोरियल स्कूल में देखने को मिली।

जहां पर निर्भया को श्रद्धांजलि देते हुए छात्र-छात्राओं ने निर्भया कांड के दोषियों के पोस्टर पर जमकर जूतों से पिटाई की और अपना आक्रोश प्रकट किया। तो वहीं निर्भया को न्याय दिलाने के लिए छात्राओं ने न्यायालय और सरकार से आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाने की मांग की। जिस तरह से निर्भया के दोषियों को बार-बार फांसी की सजा टल रही है।

ऐसे में लोगों का भी गुस्सा फूट रहा है। इसका एक उदाहरण आज कानपुर में देखने को भी मिल रहा है । वहीं छात्र-छात्राओं का कहना है कि जब इनके ऊपर दोष सिद्ध हो चुका है तो ऐसे में बार-बार फांसी की सजा को टालने पर लोगों को ठेस पहुचती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...