1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर: CAA के समर्थन में जनसभा, CM योगी होंगे शामिल

कानपुर: CAA के समर्थन में जनसभा, CM योगी होंगे शामिल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर: CAA के समर्थन में जनसभा, CM योगी होंगे शामिल

कानपुर थाना नौबस्ता के उस्मानपुर कमर्शियल ग्राउडं में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में बुधवार को जनसभा का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शमिल होंगे और जनता को इस कानून के बारे में जागरूक करेंगे।

सीएए के समर्थन में होने वाली जनसभा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर व प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल प्रमुख रूप से जनसभा को मौजूद रहेंगे और सीएम योगी के संबोधित करने के बाद डिप्टी सीएम समेत बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता भी जनता को संबोधित करेंगे।

जनसभा में जनता को नागरिकता संसोधन कानून के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस जनसभा में करीब बाईस से पच्चीस हजार लोगों की भीड़ आने कि संभवना जताई जा रही है।

आपको बताते चलें कि, मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर के सीएसे ग्राउंड में प्राकृतिक व जैविक खेती के संबंध में एक हजार किसानो को भी संबोधित करेंगे। उसके बाद वह लखनऊ के लिए निकल जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...