1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर: कोरोना वायरस से बचने को हनुमान जी की शरण में लोग, पढ़िए

कानपुर: कोरोना वायरस से बचने को हनुमान जी की शरण में लोग, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर: कोरोना वायरस से बचने को हनुमान जी की शरण में लोग, पढ़िए

{ कानपुर से उपेंद्र अवस्थी की रिपोर्ट }

कोरिया के कोरोना की दहशत का आतंक अब इस तरह खौफ बरपा रहा है कि लोग भगवान की शरण मे जाने को मजबूर हो गए हैं। ताजा तश्वीर उत्तर प्रदेश के कानपुर से है जहां उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों द्वारा हवन करते हुए हनुमान चालीसा का गुणगान किया गया।

जिसमें विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए कारोना वायरस के कहर से आम जन के बचाव की विनती की गई। हवन कर रहे व्यापारियों का कहना था कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार तो प्रयासरत है लेकिन इस खतरनाक वायरस से अगर कोई बचा सकता है तो सिर्फ भगवान हनुमान क्योंकि भारत की धरती पर कभी भी कोई विपदा आयी है तो भगवान हनुमान ने अपनी शक्ति से उसका खात्मा किया है।

वहीं आस्था का सम्मान करते हुए अन्य व्यापारियों का कहना है कि वह व्यापार जगत से जुड़ें हैं जिसमें कई तरह के व्यापारियों से मुखातिब होना पड़ता है इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से स्वम को बचाना होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...