{ कानपुर से इब्ने हसन ज़ैदी की रिपोर्ट }
साढ़ थाना क्षेत्र के चिरली गांव में मनोज कुमार जड़ी- बूटी बाबा के नाम से प्रसिद्ध है। उसका दावा है कि उसकी दवाई खाने से बीमारी ठीक हो जाती है लेकिन बाबा की जड़ी – बूटी खाने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है जबकि 6 ग्रामीणों की हालत खराब है।
एक ग्रामीण की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने बाबा और उसके शिष्य को लाठी डंडे लेकर घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाबा को ग्रामीणों के चुंगल से छुड़ा कर हिरासत में ले लिया।
बाबा मूलरूप से जालौन का रहने वाला है। वह अपने शिष्य जय प्रकाश के साथ टेंट लगाकर ग्रामीणों का इलाज कर रहा था। साढ़ थाना इंचार्ज के मुताबिक बाबा द्वारा दी गई जड़ी -बूटी खाने से एक ग्रामीण की मौत हुई है और बाकी ग्रामीणों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।