कानपुर के ग्रीनपार्क में रविवार को स्वास्थ और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को सफल बनाने के लिए फिट इंडिया साइकिल डें के अवसर पर विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सांसद सत्यदेव पचौरी और शहर के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विकाश शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने साइकिल रैली को पर्यावरण बचाओ का संदेश देते हुए झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में शहर के एक हजार से अधिक बच्चों ने भाग लिया। पांच कि.मी. की रैली में प्रथम 10 प्रतिभागियों को लकी ड्रा द्वारा पुरस्कार स्वरूप साइकिल वितरण की गई ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सत्यदेव पचौरी ने ईधन अधिक न खपाएं, आओ पर्यावरण बचाएं का संदेश देते हुए कहा कि, साइकिल चलाना शरीर को स्वस्थ रखने का एक बेहतरीन व्यायाम है। जिसे हर व्यक्ति को रोज साइकिल चलानी चाहिए।

साथ ही उन्होंने कहा कि, हम सभी जानते है कि भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थ व्यवस्था की ओर तेज़ी से अग्रसर हों रहा है जिसके साथ ईंधन एवं ऊर्जा की भी जरूरतें बढ़ जाएंगी। इस दौर में प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण बहुत ज़रूरी हो गया है। साइकिल चलाने से पर्यावरण संरक्षण ,ऊर्जा संरक्षण के साथ साथ स्वास्थ संरक्षण में भी आवश्यक है।