कानपुर के घाटमपुर थानाक्षेत्र का रहने वाला सेना का जवान धर्मेन्द्र कारगिल में बीते गुरूवार को हिमस्लखन की चपेट में आने से शहीद हो गए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद शहीद जवान के परिवारवालों को सूचना मिलने के बाद घर में मताम छा गया।

शनिवार को शहीद का पार्थिव शरीर उनके गांव लाया गया, और शहीद जवान को आखरी बार देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। शहीद के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। आपको बताते चलें कि, रविवार को शहीद की अंतिम यात्रा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शमिल होंगे।
इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री कमलरानी वरुण शहीद के परिवारवालों से मिलने के लिए उनके गांव पहुंचे। साथ ही उन्होंने शहीद के परिजनों को 5 बीघा जमीन देने का ऐलान किया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद के परिवार वालों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।
शहीद के गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपको बता दें कि, शहीद जवान के परिवार में उनकी मां और पत्नी दो बच्चे के साथ गांव में रहती है। सेना में धर्मेन्द्र 1999 में हवलदार पद पर नौकरी लगी थी।