1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर: CAA के समर्थन में 22 जनवरी को CM योगी करेंगे जनसभा

कानपुर: CAA के समर्थन में 22 जनवरी को CM योगी करेंगे जनसभा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर: CAA के समर्थन में 22 जनवरी को CM योगी करेंगे जनसभा

(कानपुर से संवाददाता इब्ने हसन ज़ैदी की रिपोर्ट)

कानपुर थाना नौबस्ता के उस्मानपुर कमर्शियल ग्राउडं में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में 22 जनवरी को जनसभा का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शमिल होंगे।

सीएए के समर्थन में होने वाली जनसभा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर व प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल प्रमुख रूप से जनसभा को मौजूद रहेंगे और सीएम योगी के संबोधित करने के बाद डिप्टी सीएम समेत बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता भी लोगों को संबोधित करेंगे।

जनसभा मे लोगों को नागरिकता संसोधन कानून के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस जनसभा मे करीब बाईस से पच्चीस हजार लोगों की भीड़ आने कि संभवना जताई जा रही है।

बताते चलें कि, मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह कानपुर के सीएसे ग्राउंड में हेलीकाप्टर से आगमन होगा और वहां पर प्राकृतिक व जैविक खेती के संबन्ध में एक हजार किसानो को संबोधित भी करेंगे। उसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...