1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कन्नौज: ब्राह्मण महासंस्था का सम्मेलन आयोजित किया गया

कन्नौज: ब्राह्मण महासंस्था का सम्मेलन आयोजित किया गया

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

{ कन्नौज से रईस खान की रिपोर्ट }

नगर के पीएसएम महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में प्रदेश के कई जिलों के ब्राह्मण पदाधिकारियों ने शिरकत की।

संस्था के प्रवक्ता कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने बताया की ब्राह्मण समाज को एकजुट करने के लिये इस तरह के कार्यक्रमों किं शुरुआत की गयी है। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिये कई वर्षों से काम कर रही है।

संस्था के पदाधिकारी ब्राह्मण समाज को एकजुट करने में जुटे हैं। इससे पहले संस्था ने कन्नौज में ही ब्राह्मण परिचय सम्मेलन कराया था। तब भी कार्यक्रम में हजारों की तादाद में ब्राह्मण समाज ने हिस्सा लिया था।

कार्यक्रम आयोजक अवनीश चन्द्र त्रिपाठी ने आये हुये ब्राह्मणों का धन्यवाद किया और उन्होनें कहा कि संस्था ब्राह्मणों के उत्थान के लिये हमेशा तत्पर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...