1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कन्नौज: बैंक स्टाफ ग्राहकों के हाथ सेनिटाइजर से साफ करवा रहे है

कन्नौज: बैंक स्टाफ ग्राहकों के हाथ सेनिटाइजर से साफ करवा रहे है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कन्नौज: बैंक स्टाफ ग्राहकों के हाथ सेनिटाइजर से साफ करवा रहे है

{ कन्नौज से रईस की रिपोर्ट }

कोरोना वायरस के भय के चलते अब सरकारी संस्थाओं ने भी ग्राहकों को स्वच्छ रखने पर काम शुरू कर दिया है। कन्नौज में एसबीआई बैंक आने वाले ग्राहकों के हाथ सेनिटाइजर से साफ करा रही है। इतना ही नही बैंक का पूरा स्टाफ मास्क लगाकर काम कर रहा है।

कन्नौज के सरायमीरा की एसबीआई शाखा आजकल पूरी तरह चमकती हुई दिख रही है। बैंक सफाईकर्मी दिन में कई बार स्प्रिट से बैंक की सफाई कर रहा है। आज से बैंक ने एक और नया काम शुरू किया है।

कोरोना के खतरे को देखते हुये बैंक प्रबंधक ने मुख्य द्वार पर सेनिटाइजर रखवा दिया है। एक कर्मचारी की ड्यूटी बाकायदा यहां ग्राहकों के हाथ साफ कराने पर लगाई गयी है। इसके अलावा बैंक में कई टेबल पर ग्राहकों के लिये सेनिटाइजर रखा गया है।

सफाई व्यवस्था को आने वाले ग्राहक कोटना वायरस से लड़ाई में एक अच्छा कदम बता रहे हैं। मास्क लगा काम कर रहे बैंक मैं एजर व अन्य स्टाफ का कहना है कि जब सरकार और विशेषज्ञ कोरोना से लड़ने में पर्सनल हाइजीन परजोर दे रहे हैं तो हमे भी उसमे बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...