ड्रग विवाद पर जो जुबानी जंग रवि किशन और जया बच्चन के बीच शुरू हुई थी, उसमें अब एक्ट्रेस कंगना रनौत भी कूंद गई हैं। आपको बता दे कि उन्होंने जया बच्चन के बयान को आड़े हाथों लेते हुए उन्हीं पर कई तरह के सवाल दाग दिए हैं।
कंगना ने ट्वीट कर जया को बताया है कि इस इंडस्ट्री में दो तरह की थाली देखने को मिलती हैं। एक थाली में तो सिर्फ एक्ट्रेस को आइटम नंबर मिलते हैं वहीं दूसरी थाली वो है जहा पर नारीप्रधान और देश प्रेम फिल्मे बनाई गई हैं।
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1306122855759790083
आगे वे लिखती है ! कौन सी थाली दी है जया जी और उनकी इंडस्ट्री ने? एक थाली मिली थी जिसमें दो मिनट के रोल आइटम नम्बर्ज़ और एक रोमांटिक सीन मिलता था वो भी हीरो के साथ सोने के बाद।
मैंने इस इंडस्ट्री को फ़ेमिनिज़म सीखाया,थाली देश भक्ति नारीप्रधान फ़िल्मों से सजाई,यह मेरी अपनी थाली है जया जी आपकी नहीं।