छिंदवाड़ाः पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज सिमरिया हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के लिए सुख समृद्धि की कामना की। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ पूर्व सांसद नकुल नाथ ने भी सिमरिया हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।
इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व में हुए भीषण बस हादसे में मृतकों के परिजनों से भेंट करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार कमलनाथ ने अपने निवास स्थान से सादगीपूर्ण तरीके से गदा यात्रा निकाली, जो सिमरिया हनुमान मंदिर पहूंची। छिंदवाड़ा में हुये भीषण सडक हादसे के कारण पूर्व मुख्यमंत्री ने सिमरिया हनुमान मंदिर में होने वाले सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया। पूजन करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सडक हादसे में शामिल मृतकों के परिवारजनों से मुलाकात करेंगे।
इस दौरान पूर्व सांसद नकुल नाथ ने राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर हमला बोला। नकुल नाथ ने कहा कि हर तरफ भ्रष्टाचार का जाल फैला हुआ है और भाजपा सरकार गरीबों को लूट रही है।
छिंदवाड़ा से संवाददाता श्याम साहू की रिपोर्ट